आयरन डॉम एयर डिफेंस सिस्टम
आयरन डॉम एयर डिफेंस सिस्टम इजरायल का जमीन से हवा में मार करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम हैं, जो रडार(Radar) और तामीर (Tamir) इंटरसेप्टर मिसाईल से लेस है।यह इजरायल पर हमला करने वाले रॉकेटों और मिसाईलों को ट्रेक कर हवा में ही मार गिराता हैं । आयरन डॉम की खूबियाँ- इसका उपयोग रॉकेट, तोप और मोर्टार के साथ- साथ विमान, हेलीकाप्टर तथा मानव रहित हवाईवाहनों का सामना करने के लिये किया जा सकता हैं। यह दिन और रात सहित सभी मौसमों में कार्य कर सकता हैं । राफेल इसकी सफलता दर 90% से अधिक का दावा करती हैं, वहीं विषेशज्ञ इसकी सफलता दर 80% से अधिक मानते हैं । इसे राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम(Rafael Advanced Defense system) और इसरायल एयरोस्पेस इन्डस्ट्रीज द्वारा विकसित किया गया हैं। यह 2011 से सेना में शामिल हैं । सिस्टम कैसे काम करता हैं यह मुख्य रूप से तीन हिस्से होते हैं- रडार- यह किसी भी खतरे का पता लगाने का काम करता हैं । हथियार नियन्त्रण प्रणाली(BMC)- यह प्रणाली मूल रुप से राडार और इण्टरसेप्टर मिसाईल के बीच सम्पर्क स्थापित करती हैं। मिसाईल फायर- रॉकेट,तोप और मोर्टार आदि किसी भी रुप में आने वा...